Ghaziabad se badi khabar: गाज़ियाबाद के एमएमजी अस्पताल में पिछले दो हफ्ते से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। यही सबसे बड़ी और अहम बात है। अस्पताल में रोज़ सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन जांच नहीं हो पा रही है। जिन मरीजों को हड्डी की चोट, फ्रैक्चर या अंदरूनी दर्द की जांच करानी होती है, उन्हें बिना एक्सरे के ही वापस भेजा जा रहा है। क्या कर रही है सरकार अब लोग उठा रहे हैं सवाल एमएमजी अस्पताल जो गाजियाबाद में है गाजियाबाद का एमएमजी अस्पताल में मशीन खराब मरीज परेशान हो रहे हैं सरकार को बोल रहे हैं तो सरकार बोल रही है अभी कुछ समय लगेगा पर यह क्या आपको ठीक लगता है
मैरिज गुस्से से बोल उठे उनको हुई बड़ी परेशानी
सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब और बुजुर्ग मरीजों को हो रही है। डॉक्टर एक्सरे लिख देते हैं, लेकिन मशीन बंद होने की वजह से मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ रहा है। वहां जांच के लिए ज्यादा पैसे लगते हैं। कई लोग मजबूरी में उधार लेकर एक्सरे करवा रहे हैं। कुछ मरीज तो बिना जांच के ही दवा लेकर घर लौट रहे हैं, जो आगे चलकर खतरनाक हो सकता है। एमजी की सीधा बात करें तो मरीज हो रहे हैं परेशान एमजी में कोई भी नहीं हुई सुनवाई वहां के अध्यक्ष भी नहीं सुनते अब जाने क्या उठाती है सरकार बड़ा फैसला दावे तो इतने किए थे कि यह सुधरेगा यह सुधरेगा पर कुछ नहीं सुधर पाया
अस्पताल में इतनी लंबी लाइन की लोग भी हुए परेशान
सुबह से ही अस्पताल में लंबी लाइनें लग जाती हैं। लोग उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन जब पता चलता है कि मशीन खराब है, तो वे निराश होकर बैठ जाते हैं। कई लोग कहते दिखे कि दो हफ्ते बहुत ज्यादा समय है, अब तक मशीन ठीक हो जानी चाहिए थी। अगर हम बात करें एमएमजी अस्पताल के बारे में तो उसमें कुछ भी सुनवाई नहीं है लोग ऐसे ही वहां पर पड़े हुए हैं इतनी भीड़ रहती है उसमें डॉक्टर भी नहीं सुनते वहां के और सुबह-सुबह 7:00 ही लंबी लाइन लगा शुरू हो जाती है सब मैरिज यूं ही वहां पड़े रहते हैं
प्रशासन का जवाब लोगों की एक ही मांग
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी। लेकिन मरीजों को अभी तक कोई साफ तारीख नहीं बताई गई है। शहर के लोगों की साफ मांग है कि एक्सरे मशीन तुरंत ठीक हो ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य सेवा में ऐसी लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मशीन कब दोबारा चालू होती है। अब नहीं हो रहा है सरकारी अस्पताल में सही इलाज मशीन खराब और अन्य लंबी लाइन लग रही हैं सरकार पर उठ रहे हैं बेहद सवाल